कानपुर में चल रहे अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव का समापन हो गया है। कानपुर यूनिवर्सिटी मे पांच दिन चले इस महोत्सव में वाद-विवाद, पेंटिंग के अलावा लोकगीत संगीत के कई कार्यक्रम पेश किए गए, लेकिन जिस पेशकश ने हर किसी को झूमने पर मजबूर किया वो था पंजाब का भंगड़ा। जैसे ही पंजाब से आए छात्रों ने भंगड़ा पाना शुरू किया, वहां मौजूद हर शख्स थिरकने लगा।