दीया कुमारी के डिप्टी CM बनने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया और वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दिया हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्वीट में लिखा, "राजस्थान में दीया कुमारी जी और प्रेम चंद बैरवा जी को उप मुख्यमंत्री चयनित किए जाने पर हार्दिक बधाई। आशा करता हूँ कि आप दोनों राजस्थान के समग्र विकास में सदैव अग्रणी रहेंगे।"
वहीं, वसुंधरा राजे ने भजनलाल शर्मा को सीएम मनोनीत किए जाने पर बधाई दी है। साथ ही डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, दीया कुमारी और विधानसभा स्पीकर चुने जाने पर वासुदेव देवनानी को भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में भजनलला शर्मा राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
वसुंधरा राजे ने अपने ट्वीट में लिखा, "सांगानेर विधायक श्री भजन लाल शर्मा को राजस्थान के मुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई। हमें विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द मोदी के कुशल मार्गदर्शन में आप राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। साथ ही श्री प्रेम चंद बैरवा एवं श्रीमती दीया कुमारी को भी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मनोनीत होने पर हार्दिक शुभेच्छाएं। वरिष्ठ विधायक श्री वासुदेव देवनानी जी को विधानसभा के अध्यक्ष बनाए जाने की हार्दिक शुभकामनाएं।" वहीं, वसुंधरा राजे के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए दीया कुमारी ने अपने पोस्ट में लिखा, "स्नेहाशीष के लिए आपका हृदय से आभार"