दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर कैश मिलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से गठित समिति ने जांच जारी रखी है। इस बीच बीते एक हफ्ते से संसद में लगातार राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (NJAC) की चर्चाएं तेज हैं। दरअसल, लोकसभा से लेकर राज्यसभा तक जस्टिस वर्मा के मामले को लेकर चर्चा हुई है। इसी चर्चा के दौरान सांसदों और सभापति तक ने NJAC का जिक्र किया है।