फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: भाजपा छोड़ जेएमएम में क्यों शामिल हुईं लुईस मरांडी?

Tue, 22 Oct 2024 04:43 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा नेता रहीं लुईस मरांडी ने झामुमो का दामन थाम लिया है। झामुमो में शामिल होने के बाद लुईस ने इसकी वजह बताई है। उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी (भाजपा) को इतना समय दिया, दिन-रात लोगों के लिए काम करती रही और पार्टी के हर निर्देश का पूरी ईमानदारी से पालन किया। जब चुनाव आया तो पार्टी ने मुझे बरहेट से चुनाव लड़ने को कहा, मैंने 24 साल दुमका को दिये तो मैं बरहेट से चुनाव कैसे लड़ सकती हूं? उन्होंने कहा कि पार्टी ने बात नहीं मानी और दुमका से किसी और को मैदान में उतार दिया। मुझे लोगों की सेवा करने के लिए एक मंच चाहिए था। मैंने सीएम हेमंत सोरेन से बात की और उन्होंने स्वागत किया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें