झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शिशु वार्ड में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। हादसे में 10 नवजात बच्चों की जलकर मौत हो गई है। हादसे के पीछे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में आग लगना बताया जा रहा है खबरों की मानें तो महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र में पहले ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में आग लगी। देखते ही देखते आग की चपेट में पूरा वार्ड आया गया जिससे वार्ड में भगदड़ मच गई