फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar School Roof Collapse: कैसे गिरी स्कूल की छत, कौन जिम्मेदार? महिला ने खोली 'मीना मैडम' की पोल

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 25 Jul 2025 08:58 PM IST

Jhalawar School Roof Collapse: राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से भयावह हादसा हो गया। हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में 8 मासूम बच्चों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बच्चों को झालावाड़ के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार स्कूल में हादसा उस वक्त हुआ जब प्रार्थना चल रही थी। हादसे के समय स्कूल के शिक्षक भवन के बाहर थे। जबकि छात्र स्कूल भवन के अंदर प्रार्थना कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, मामले में बड़ी लापरवाही सामने निकल कर आ रही है। बताया गया कि स्कूल की छत काफी समय से जर्जर हालत में थी। लगातार हो रही भारी बारिश के बाद छत के गिरने का अंदेशा भी बना हुआ था। इसके बावजूद कोई उपाय नहीं किए गए। नतीजा बच्चों की जान चली गई।

स्कूल गिरने पर मलबे से बच्चों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने वाले बनवारी ने बताया कि स्कूल के भवन की हालत खराब है। इसकी जानकारी सभी अधिकारियों को थी। इसके बारे में शिकायत भी की गई थी। पर स्कूल के अधिकारी पंचायत में शिकायत करने की बात करते रहे। पंचायत वाले अन्य पर टालते रहे। समय पर भवन की मरम्मत हो जाती तो ये हादसा नहीं होता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें