फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Bachchan Viral Video: जया बच्चन ने सेल्फी लेने पर शख्स को मारा जोरदार धक्का, खूब लगाई फटकार

Tue, 12 Aug 2025 08:11 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Jaya Bachchan Viral Video: समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन उस वक्त भड़क गईं जब एक व्यक्ति ने बिना उनकी अनुमति के उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। इस दौरान जया बच्चन ने शख्स को फटकार लगाई और डांटते हुए धक्का देकर दूर कर दिया। इस दौरान जया बच्चन के साथ शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और राष्ट्रीय जनता दल की सांसद मीसा भारती भी मौजूद थीं। जया बच्चन की तरफ से फटकार लगाए जाने के बाद शख्स वहां से थोड़ा पीछे हट गया, वहीं इस मौके पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने भी उसके व्यवहार को लेकर नाराज दिखीं।

बता दें कि यह पहली घटना नहीं है, जब सपा सांसद किसी शख्स पर भड़कीं हों। इससे कुछ दिन पहले संसद के मानसून सत्र के दौरान चर्चा में भाग लेने के दौरान सपा सांसद ने शिवसेना यूबीटी सांसद को डांट लगाई थी। यह घटना 30 जुलाई की है, इस दौरान सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लेने के दौरान सपा सांसद जया बच्चन ने प्रियंका चतुर्वेदी पर नाराजगी जाहिर की और उनसे ये कहा कि मुझे नियंत्रित करने की कोशिश मत करो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें