फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan Tsunami: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच! भूकंप और सुनामी का भारत पर भी खतरा?

Wed, 30 Jul 2025 06:03 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

रूस की इन तस्वीरों में आपक भूंकप के असर का अंदाज लग जाएगा। बात सिर्फ भूकंप तक ही नहीं सीमित नहीं है बल्कि भूकंप के बाद आया जल प्रलय। दरअसल एक बार फिर से सुनामी की भयानक लहरों से हड़कंप मचा हुआ है. जापान के अलावा अमेरिका के कैलिफोर्निया और हवाई में भी सुनामी ने कहर मचाया हुआ है. तो क्या इसकी भविष्यवाणी जापानी बाबा वेंगा ने पहले ही कर दी थी। जी हां, ये संयोग ही है कि इन प्राकृतिक आपदाओं के बारे में एक भविष्यवक्ता ने काफी पहले भविष्यवाणी कर दी थी. जापान में सुनामी की लहरें पहुंचने के बाद एक सवाल उठ रहा है कि क्या जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच साबित हो रही है। जापान की बाबा वेंगा कही जाने वाली रियो तात्सुकी ने 1999 में लिखी अपनी किताब 'द फ्यूचर आई सॉ' में लिखा था कि 5 जुलाई 2025 को दक्षिणी जापान के आसपास समुद्र उबलने लगेंगे। इनकी तुलना बुल्गेरियाई भविष्यवक्ता बाबा वेंगा से की जाती है, जो कई आपदाओं और वैश्विक घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी के लिए जानी जाती हैं. रिपोर्ट के अनुसार, बाबा वेंगा की तरह ही जापान की रियो तात्सुकी ने भी जापान में होने वाली आपदाओं को लेकर पूर्व में सटीक भविष्यवाणियां की हैं. वह एक मंगा आर्टिस्ट हैं. मंगा एक तरह का ग्राफिक नॉवेल होता है. तात्सुकी इसी कॉमिक्स के जरिए भविष्यवाणी करती हैं. भूकंप और उसके बाद आई सुनामी ने लोगों को भविष्यवाणी के बारे में फिर से सोचने को मजबूर कर दिया है। कहीं रियो तात्सुकी की भविष्यवाणी सटीक तारीख के बजाय महीने के लिए ही एक चेतावनी थी। इसके पहले 5 जुलाई की उनकी भविष्यवाणी के चलते कथित तौर पर बड़ी संख्या में लोगों ने जापान की यात्रा रद्द कर दी थी। 1999 में इनकी एक ग्राफिक नॉवेल आई थी, जिसका नाम 'द फ्यूचर आई सॉ' था. इसमें उन्होंने 2011 में जापान में एक महाआपदा आने का संकेत दिया था. ये भविष्यवाणी एकदम सटीक थी. 2011 में एक भयानक सुनामी आई थी और इस दौरान फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर क्षतिग्रस्त हो गया था. इस आपदा में 18 हजार लोग मारे गए थे.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें