कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजित दीपके ने कहा कि उनका आंदोलन 34वें दिन भी जारी है और मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन खत्म नहीं होगा। अभिजित दीपके ने बताया कि सोनम वांगचुक का अनशन 26वें दिन में पहुंच चुका है। उन्होंने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि देश उनके जीवन को खोने का जोखिम नहीं उठा सकता, लेकिन CJP का आंदोलन अपनी मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगा।