फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jantar Mantar Protest: पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर क्या बोले CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका?

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 23 Jul 2026 04:27 PM IST

Jantar Mantar Protest: नीट-यूजी पेपर लीक विवाद और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने और दोषियों को जल्द सख्त सजा दिलाने की घोषणा की। इस पर अब कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने पेपर लीक के मूल कारणों पर सवाल उठाए।

नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट के बाद आशुतोष रांका ने कहा कि पेपर लीक इसलिए हो रहे हैं क्योंकि व्यवस्था में नाकाबिल लोग बैठे हैं।  पीएम के एक्स पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए आशुतोष रांका ने कहा कि, यह चोट लगने के बाद मरहम लगाने जैसा है, उनकी लड़ाई चोट लगने के कारणों को लेकर है। रांका ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। इसके साथ ही रांका ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक अपना आंदोलन जारी रखने की घोषणा की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें