Jammu Kashmir Assembly Election 2024: क्या फिर से कांग्रेस में वापसी करेंगे दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद? क्या अपनी पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी का कांग्रेस का विलय करेंगे गुलाम नबी आजाद? किसी समय कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को लेकर विभिन्न तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। गांधी परिवार के बेहद करीबी रहे गुलाम नबी आजाद को लेकर कहा जा रहा है कि वे एक बार फिर अपनी पुरानी पार्टी में वापसी कर सकते हैं।