फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaitpur Wall Collapse: दिल्ली में बड़ा हादसा, जैतपुर के हरीनगर इलाके में दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत

Sat, 09 Aug 2025 04:17 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Jaitpur Wall Collapse Incident: देश की राजधानी दिल्ली के जैतपुर के हरिनगर में शनिवार को बारिश के दौरान दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जैतपुर थाना स्थित हरीनगर के बाबा मोहन राम मंदिर के पास समाधि स्थल की दीवार गिर गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के लिए बता दें कि हादसे में आठ लोगों में तीन पुरूष हैं, दो महिलाएं हैं और दो लड़कियां और एक लड़का है। सात की मौत के बाद एक घायल हाशिबुल का अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसने भी दम तोड़ दिया है। दिल्ली दमकल विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि जैतपुर हादसे में सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

जैतपुर थाना इलाके में शनिवार सुबह 9:30 बजे के करीब हरी नगर गांव इलाके के पीछे झुग्गियों के ऊपर समाधि की दीवार गिर जाने से दो बच्चे समेत आठ लोग अंदर दब गए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं इस घटना के बाद तमाम विभाग मौके पर मौजूद हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें