Jagadguru Rambhadracharya on Swami Avimukteshwaranand: प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के रथ को रोके जाने को लेकर मचे विवाद को लेकर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने बड़ा बयान दिया है।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने पालकी से स्नान करने को गलत बताया है और योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से की गई कार्रवाई को एकदम सही ठहराया है। रामभद्राचार्य ने कहा है कि अन्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ नहीं हुआ है, बल्कि पालकी से स्नान करके उन्होंने खुद अन्याय किया है। जब पुलिस ने उनको रोका था तो उन्हें मान जाना था। योगी सरकार ने उन्हें सही नोटिस दिया है सुप्रीम कोर्ट ने अभी उन्हें शंकराचार्य बनाया ही नहीं है।
बता दें कि, जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य बुधवार को ग्वालियर पहुंचे थे जहां एयरपोर्ट पर उनके भक्तों ने उनका स्वागत किया इस दौरान मीडिया से बात करते हुए स्वामी रामभद्राचार्य जी ने प्रयागराज के माघ मेला में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के स्नान विवाद पर बड़ा बयान सामने आया है।