Jabalpur Bargi Dam Cruise Tragedy: बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पानी में तैरती लाइफ जैकेट के बंडल लापरवाही की ओर इशारा कर रहे हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि हादसे के बाद डैम में दो-तीन बंडल लाइफ जैकेट तैरते नजर आए।