यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा तनाव अभी कम भी नहीं हुआ कि इधर इस्राइल ने सीरिया पर मिसाइल से हमला कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में कई सैन्य ठिकाने तबाह होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि अभी आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया गया है कि सीरिया में कितना नुकसान हुआ है। स्टेट टीवी ने एक अज्ञात सीरियाई सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि मिसाइलों को सीरिया के इस्राइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स से दागा गया था। इसके अलावा पास के शहर कुनेत्रा के आसपास के इलाकों में हमला किया गया था। इसमें कहा गया है कि आधी रात के तुरंत बाद हुए हमले में सैन्य ठिकाने तबाह हुए लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।