ईरान में अचानक महिलाएं बाल काटने लगीं हिजाब जलाने लगी। ईरान में इस वक्त माहौल बहुत गर्म है। हिजाब मामले में एक युवती की मौत के बाद बवाल मच गया है और यह मामला अब आगे बढ़ गया है। हिजाब पहनने से इनकार के बाद एक युवती की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई, इसके बाद ईरान की महिलाएं भड़की हुई हैं। यहां तक कि अपना विरोध दर्ज कराने के लिए महिलाएं हिजाब को जला रही हैं और कुछ महिलाएं तो अपने लंबे बाल भी काट रही हैं। उनका कहना है कि वे अपने गुस्से का इजहार इसी तरह कर रही हैं और करेंगी।