ईरान ने सोमवार की देर रात कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे अल उदीद पर मिसाइल हमला किया है। अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु केंद्रों पर बमबारी के जवाब में यह कार्रवाई की गई है। ईरान ने सरकारी टेलीविजन पर इस हमले की घोषणा की। टेलीविजन पर इसे अमेरिका की आक्रामकता के खिलाफ एक शक्तिशाली और कामयाब जवाब बताया गया। यह हमला उस समय किया गया है, जब कतर ने अपना हवाई क्षेत्र बंद किया है।
ईरान ने जब मिसाइल से अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया उसकी पहली पहली झलक सामने आ गई है वीडियो में आप देख सकते हैं कि कितना खतरनाक दर्शय है
साथ ही आपको बताते चले कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल और ईरान के बीच 12 दिन से जारी संघर्ष पर विराम का एलान किया। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। इनमें उन्होंने यह भी बताया कि यह संघर्ष विराम कैसे हुआ और क्यों इसका एलान ट्रंप ने किया। उन्होंने हालिया पोस्ट में लिखा, 'इस्राइल और ईरान लगभग एक साथ मेरे पास आए और शांति की गुहार लगाई।