फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chintu Choukse Viral Video: इंदौर मुद्दे पर तीखा सवाल सुन पत्रकारों पर भड़क गए कांग्रेस नेता, हुई बहस

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 07 Jan 2026 06:16 PM IST

Chintu Choukse Viral Video: इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पत्रकारों पर भड़कते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान वो पत्रकारों को चैलेंज भी कर रहे है।

दरअसल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल पीने की वजह से कई लोगों की मौत हो गई। इसी मुद्दे को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चिंटू चौकसे से एक सवाल पूछा गया था, उसी को लेकर वह भड़क गए। पत्रकारों ने सवाल किया कि इंदौर त्रासदी को लेकर कांग्रेस ने काफी देर से रिएक्शन किया। तो क्या मेयर से किसी की मिलीभगत है? इतना सुनते ही चिंटू चौकसे मीडियाकर्मियों पर बुरी तरह भड़क उठे।

इस दौरान वहां मौजूद कांग्रेस के दूसरे नेता चिंटू चौकसे को समझाते नजर आए। खुद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उन्हें समझाया और कहा कि इस पूरे मामले में सबको मिलजुलकर काम करने की जरूरत है, नहीं तो इस हादसे के जिम्मेदार एक बार फिर बच जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें