फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Truck Accident News: इंदौर हादसे पर पुलिस- मंत्री ने बताया कैसे हुआ हादसा, कितनों की हुई मौत!

Tue, 16 Sep 2025 03:02 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम


इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। एक अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें 5 से 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने तीन की मौत की पुष्टि कर दी है। हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया गया कि ट्रक एक किमी तक लोगों को घसीटता हुआ गया है। ट्रक की चपेट में कई रिक्शा और वाहन भी आ गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। एसीपी अमित सिंह ने अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। ट्रक का नंबर MP09 ZP 4069 है। ट्रक खाली था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक नशे में था और हादसे के बाद भी बात करने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।  DCP ज़ोन-1 कृष्ण लालचंदानी ने कहा, "ड्राइवर बहुत ज़्यादा नशे में था और उसने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। एक बाइक भी इसकी चपेट में आ गई और घिसटती चली गई। अब तक 2 लोगों की मौत हो गई है। 9 लोग घायल हैं, जिनमें से 3 गंभीर रूप से घायल हैं...प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि बाइक के नीचे आने से ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गई। ट्रक ड्राइवर पुलिस हिरासत में है और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है.

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.घायलों का इलाज हमारी प्राथमिकता है। जिन लोगों का भी नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा.मैंने पुलिस कमिश्नर और राजस्व कमिश्नर से बात की है कि इसे छोटी घटना न समझें। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। अपराधी को सजा जरूर मिलेगी। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है, कुल 13 घायल हैं जिनमें 3-4 लोगों की हालत गंभीर है.सबका इलाज किया जा रहा है।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें