भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लगातर रिकॉर्ड बना रहे है।शुक्रवार को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ 35 गेंदों पर सेंचुरी बना उन्होंने साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मिलर ने 2017 में ही 29 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ 35 बॉल पर सेंचुरी लगाई थी।