देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और आयाम जुड़ा है। दिन पर दिन स्वास्थ्य सुविधाओं में हो रही तरक्की लोगों तक पहुंचनी बेहद जरूरी हैं। इसी कड़ी में अब देश की पहली एयर एंबुलेंस सेवा मरीजों के लिए उपलब्ध है। तमिलनाडु के कोयम्बटूर में लॉन्च इस पहली एयर एंबुलेंस में आईसीयू की सभी फैसिलिटीज मौजूद है।