पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तरह पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल दागे और तबाह किया। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। ऐसे में आइए जानते हैं कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने क्या-क्या कार्रवाई की है।