कानपुर में प्रापर्टी डीलर प्रशांत गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजकुमार अग्रवाल उर्फ राजू गर्ग की किदवई नगर की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है। जब कोर्ट के आदेश पर पुलिस की टीम कुर्की के लिए पहुंची तो कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस बल के दबाव के बाद शांत हो गए। विनोबा नगर जूही निवासी प्रापर्टी डीलर प्रशांत गुप्ता की 25 मई 2014 को उनके गोविंद नगर निरंकारी चौराहा स्थित कार्यालय के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने राजू गर्ग, संतोष कुरील, अमित जायसवाल और अभिनव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।