आईआईटी कानपुर में 20 अक्टूबर से शुरु होने वाले कल्चरल फेस्टिवल में लगभग दो हजार छात्र हिस्सा लेंगे। ‘अंतराग्नि 2016’ के नाम से होने वाले इस कार्यक्रम में सिंगर अदनान सामी और पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू भी शिरकत करेंगे। भविष्य के टेक्नोक्रेट्स इस कार्यक्रम में डांस, नाटक, सिंगिग और म्यूजिक में अपने हाथ आजमाएंगे। तीन दिन चलने वाले ‘अंतराग्नि 2016’ का उद्घाटन डायरेक्टर प्रो. इंद्रनील मन्ना करेंगे।