अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी ट्रेड और मैन्युफैक्चरिंग नीति के तहत बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर दबाव बनाते हुए एपल को सीधी धमकी दी है। उन्होंने शुक्रवार को अपनी सोशल मीडिया साइट ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर एपल अपने iPhone का निर्माण भारत या अमेरिका के बाहर किसी अन्य देश में करता है, तो उसके उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा।