देशभर में एक खबर काफी सुर्खियों में चल रही है कि भारत का पासपोर्ट यात्रा दस्तावेज है ना कि नागरिकता का अंतिम प्रमाणपत्र, खबरों की मानें तो विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पासपोर्ट सेवा दिवस के मौके पर ये बात कही कि भारतीय पासपोर्ट एक यात्रा दस्तावेज है नागरिकता का सबूत नहीं. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर खूब बहस छिड़ गई और लोग पूछने लगे कि अगर पासपोर्ट, आधार कार्ड और वोटर आईडी नागरिकता का सबूत नहीं हैं तो फिर असली सबूत क्या है?