यूपीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार ने कहा कि उन्हें देश के संविधान में पूरा विश्वास है। ये लड़ाई विचारधाराओं की है। मीरा कुमार ने कहा कि उनकी लड़ाई सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और धर्मनिरपेक्षता को लेकर है। पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के बेटे ने उनकी जीत का भरोसा दिलाया । राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि ये दो लोगों के बीच की लड़ाई नहीं बल्कि ये मूल्यों और विचारधारा की लड़ाई है। देश पर जो ताकतें हावी हो रही हैं उन्हें सत्ता से हटाने की जरूरत आन पड़ी है।