राजगढ़ जिले की सारंगपुर नगर पालिका परिसर में गुरुवार दोपहर नगर पालिका सीएमओ एलएस डोडिया और एसडीएम संजय उपाध्याय के बीच हुए विवाद की चर्चा सम्पूर्ण जिले में हो रही है। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। वहीं, मामला सड़क से थाने तक भी पहुंच चुका है।