फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-मथुरा हाईवे पर भीषण हादसा, महिला समेत पांच की मौत

आशीष शर्मा, अमर उजाला टीवी/ आगरा Updated Sun, 05 Mar 2017 02:12 PM IST

आगरा-मथुरा हाईवे पर आईएसबीटी के पास दो कारों की भिड़ंत में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। एक अन्य की भी मौत हुई है। शनिवार की रात सिंकदरा से आ रही इनोवा कार बेकाबू होकर खंदारी की ओर से आ रही आल्टो कार से टकराती हुई पलट गई। हादसे में आल्टो कार सवार एक महिला और बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस के मुताबिक इनोवा में शराब की बोतलें मिली हैं। माना जा रहा कि इनोवा सवार नशे में धुत थे। मृतक एक ही परिवार के बताए जाते हैं। उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें