हिमाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस को पहला झटका शिमला की ठियोग विधानसभा सीट से इसकी प्रत्याशी विद्या स्टोक्स का नामांकन पत्र खारिज होने से लगा है। 89 साल की विद्या स्टोक्स जो इस बार चुनाव नहीं लड़ने वाली थीं, लेकिन कांग्रेस आलकमान के निर्देश पर सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन उन्होंने अपना पर्चा भरा। लेकिन मंगलवार को जांच के दौरान उनका नामांकन पत्र निरस्त हो गया। देखिए, विद्या स्टोक्स का सियासी सफर।