फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Wedding: दो सगे भाईयों से एक ही लड़की ने शादी क्यों की? ये कैसा रिवाज

Tue, 22 Jul 2025 01:14 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

इन दिनों हिमाचल से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला के दो पति हैं। दरअसल एक महिला ने दो सगे भाईयों से शादी की हैं। लेकिन ऐसा कैसे। तो जानिए क्या कहता है रिवाज। ये लोग हिमाचल के सिरमौर के शिलाई गांव के रहने वाले हैं। ये शादी पूरी सहमति और सामुदायिक भागीदारी के साथ हुई। लेकिन कैसे। क्या एक महिला के दो पति हो सकते हैं। आखिरकार क्यों सुनीता ने दो पतियों को चुना, क्या ये किसी तरह की जबरदस्ती थी जो सुनीता के की गई है। तो इसका जवाब है नहीं... ये शादी हाटी समुदाय की बहुपति (पॉलीएंड्री) परंपरा पर आधारित है, जिसमें एक ही पत्नी को दो या अधिक भाई साझा रूप से अपनाते हैं। दुल्हन सुनीता का कहना है कि यह मेरा स्वयं का निर्णय था। मुझ पर कोई दबाव नहीं था। मैं इस परंपरा को जानती हूं और इसे अपनी इच्छा से अपनाया है। बता दें कि इस अनूठी शादी में सैकड़ों गांववाले और रिश्तेदार शामिल हुए। तीन दिन तक चले समारोह में पारंपरिक ट्रांस-गिरी व्यंजन परोसे गए और पहाड़ी लोकगीतों पर नृत्य करते ग्रामीणों ने शादी को उत्सव का रूप दे दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारे गांव में ही तीन दर्जन से अधिक परिवारों में दो या तीन भाइयों की एक पत्नी होती है। लेकिन ऐसी शादियां आमतौर पर चुपचाप होती हैं। यह शादी ईमानदारी और गरिमा के साथ सार्वजनिक रूप से मनाई गई, जो इसे खास बनाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें