पिछले कई दिनों से उत्तर भारत झुलसाने वाली गर्मी की मार झेल रहा था, लेकिन आखिरकार मौसम ने करवट ले ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा पहले से दी गई चेतावनी सच साबित हुई. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश ने तापमान के कहर से राहत दिला दी. बीते दिनों जहां पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब मौसम के नरम पड़ने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है. दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई
जिससे दिल्ली का मौसम इस समय काफी खुशनुमा हुआ है, लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. सोमवार को धूप तो निकली, लेकिन ठंडक बनी रही, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए दिल्ली में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था . इसके साथ ही, देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है. इस वर्ष मॉनसून दिल्ली में अपने निर्धारित समय से पहले आने की संभावना है, और विशेषज्ञों का मानना है कि 20 से 25 जून के बीच इसका आगमन हो सकता है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 25 वर्षों में यह सातवां मौका है जब मॉनसून अपने आधिकारिक तारीख से पहले आने की उम्मीद जता रहा है. मौसम विभाग ने कल भी आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है और यह 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिल्ली एनसीआर में फिलहाल बीते दो दिनों से गर्मी से बड़ी राहत लोगों को मिली है भीषण गर्मी, प्रचंड धूप, तपिश और उमस के साथ ही हीटवेव का सामना करने वाले दिल्ली एनसीआर के लोगों को 17 जून से राहत मिली है. जबसे हल्की बारिश के साथ ही हीटवेव का अलर्ट हटा है, तब से फिलहाल लगातार तापमान गिरता जा रहा है