Haryana Elections 2024: हरियाणा के जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही विनेश फोगाट पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। अब विनेश ने पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद पीएम मोदी की तरफ से आए एक फोन कॉल का खुलासा करते हुए चौंकाने वाला बयान दिया है।