हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र को दुनिया से गए कुछ ही दिन हुए हैं, और देओल परिवार अब भी गहरे सदमे में है। 3 दिसंबर 2025 को हरिद्वार की पवित्र गंगा में उनकी अस्थियां विसर्जित की गईं। यह क्षण परिवार के लिए बेहद निजी और भावुक था। नम आंखों और भारी मन से परिवार अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कर रहा था, लेकिन इसी बीच कैमरों की चकाचौंध और भीड़ ने माहौल को गर्म कर दिया। नतीजा यह हुआ कि सनी देओल एक बार फिर पैपराजी पर अपना धैर्य खो बैठे। सोशल मीडिया पर सामने आया उनका नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।