गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के बाद पीएम मोदी ने जनता को धन्यवाद कहा, एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा गुजरात और भारतीय जनता पार्टी के बीच संबंध अब और भी गहरे और अटूट हो गए हैं! राज्य भर में हुए नगर निगम, नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों में भाजपा को मिले भारी जनसमर्थन और समर्थन के लिए मैं गुजरात की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।