फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Flood Update: गुजरात में बारिश बनी आफत, मानसून की एंट्री लाई बाढ़, डूबे कई इलाके

Wed, 18 Jun 2025 02:49 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

मानसून देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश कर रहा है। गुजरात के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। बोटाड जिले में  40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि उफनती नदी में एक कार के बह जाने से उसमें सवार पांच लोग लापता हो गए हैं।अधिकारियों ने बताया कि भावनगर भी सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक है। उन्होंने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों में और अधिक बारिश होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया और कुछ सड़कें तथा पुल यातायात के लिए बंद करनी पड़ी है। बोटाड की जिलाधिकारी जिंसी रॉय ने बताया, बरवाला तालुका के निचले इलाकों में रहने वाले 40 लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है, क्योंकि नजदीकी बांध के ऊपर से पानी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बोटाड के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बुधवार को बंद रहेंगे। रॉय ने कहा कि भारी बारिश के बाद लाठीदाद गांव में उफनती नदी में कार के बह जाने के बाद लापता हुए पांच लोगों को तलाशने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया, हादसे के समय कार में कुल नौ यात्री सवार थे, जिनमें से दो को स्थानीय लोगों ने तुरंत बचा लिया जबकि सात अन्य लापता हो गए। दो यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि पांच अन्य की तलाश जारी है। हमने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल से बचाव कार्य में शामिल होने का अनुरोध किया है।
उनके अनुसार, गधाडा तालुका के एक गांव में जलभराव के कारण कम से कम एक दर्जन लोग फंसे हुए हैं और उन्हें भी बचाने के प्रयास जारी हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में बोटाड, भावनगर और अमरेली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई, जबकि सुरेन्द्रनगर, राजकोट, मोरबी, अहमदाबाद, आणंद, भरूच और सूरत जैसे अन्य जिलों में भी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें