सुकमा में CRPF की टुकडी पर हुए हमले के बाद घटनास्थल का वीडियो सामने आया है।इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि नक्सलियों का ये हमला कितना भयंकर था। बता दें कि नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ 25 जवान शहीद हो गए थे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजीदास टंडन, मुख्यमंत्री रमन सिंह और मंत्रिमंडल के सदस्य भी मौजूद रहे।