सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में निक्की के साथ की गई हैवानियत साफ दिखती है. एक वीडियो में उसका पति विपिन और एक अन्य महिला मिलकर निक्की को पीट रहे हैं और उसके बाल खींच रहे हैं. वहीं दूसरे वीडियो में निक्की आग की लपटों में झुलसकर सीढ़ियों से नीचे उतरती दिखाई दे रही है. बाद में वह फर्श पर बैठी नजर आती है, जहां उसका पूरा शरीर गंभीर रूप से झुलसा हुआ है. हमने निक्की के पिता से बातचीत की और पूरी कहानी जानी।
विपिन और निक्की की शादी साल 2016 में हुई थी। चूंकि निक्की और उसकी बहन की शादी एक ही घर में हुई थी. बहन होने के साथ-साथ वह निक्की की देवरानी भी थी. साल 2016 में दोनों की शादी विपिन और उसके भाई के साथ हुई थी, ग्रेटर नोएडा के दादरी के रूपबास गांव की रहने वाली निक्की की शादी कासना थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी विपिन के साथ हुई थी. निक्की मेकओवर आर्टिस्ट थीं। उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले थे। वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 49 हजार फॉलोअर हैं। उनकी बड़ी बहन भी मेकओवर आर्टिस्ट है। विपिन शराब पीने का आदी था. परिजन कह रहे हैं कि शादी के बाद से वो निक्की को टॉर्चर करता आ रहा था. ससुरालवालों के काफी समझाने-बुझाने के बाद भी विपिन में कोई सुधार नहीं हुआ.