फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 और 1000 रुपये के नोट बंद, जाली नोट रोकने के लिए बड़ा ऐलान

Wed, 09 Nov 2016 08:39 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला/ नई दिल्ली

जाली नोटों का धंधा बंद के लिए भारत सरकार ने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का ऐलान किया है। मंगलवार आधी रात से तत्काल प्रभाव से 500 और 1000 रुपये के नोटों का चलन रोक दिया गया है। जिन लोगों के पास 500 और 1000 रुपये के नोट हैं, वो अपने पहचान पत्र के साथ बैंक और डाकखाने में जमा करा सकते हैं। मंगलवार आधी रात के बाद से 500 और 1000 रुपये के ये नोट  कागज के एक टुकड़े के बराबर होंगे। पुराने नोट बदलने के लिए 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। 9 और 10 नवंबर को देश के ज्यादातर ATM भी बंद रहेंगे। 9 नवंबर को सभी बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक जल्दी ही 500 और 2000 रुपये के नए नोट बाजार में लाएगी। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें