मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में धूमधाम से गोवर्धन पूजा मनाई गई। मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना की गई और छप्पन भोग लगाया गया। भक्तों ने गिरिराज जी की आराधना कर उनकी परिक्रमा की।