सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट थम नहीं रही है, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही गोल्ड-सिल्वर रेट फिसल गए. एक ओर जहां चांदी का वायदा भाव 2.22 लाख रुपये के स्तर पर आ गया, तो वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट गिरते हुए 1.44 लाख रुपये पर आ गया.