राजस्थान में अब दुपहिया और चार पहिया वाहनों की नंबर प्लेट पर यदि कोई पद या जाति सूचक शब्द लिखा मिला,तो चालान कटेगा। सरकार ऐसे वाहन चालकों से अब जुर्माना वसूलेगी। राजस्थान सरकार के परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किए गए हैं। ऐसे वाहनों की जांच और कार्रवाई को लेकर 7 दिन में तथ्यात्मक रिपोर्ट भी तलब की गई है।