फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण गांधी के जरिए फिर से जुड़ेगा गांधी परिवार? मेनका गांधी इस वजह से हुई थी दूर?

Tue, 03 Jan 2023 06:51 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के बीच उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद वरुण गांधी के नाम की चर्चा खूब हो रही है। कांग्रेस के कई नेताओं समेत राहुल गांधी भी वरुण गांधी को लेकर बयान दे चुके हैं। दरअसल, करीब 4 दशक पहले इंदिरा गांधी के आवास से जिस नन्हें वरुण गांधी को लेकर मेनका गांधी निकली थीं। वहीं, अब वरुण गांधी के मन की बात भी सामने आई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वरुण गांधी ने कांग्रेस और पंडित नेहरू को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसमें वरुण गांधी कहते नजर आ रहे हैं कि मैं न कांग्रेस के खिलाफ हूं और न पंडित नेहरू के खिलाफ। उनके इस बयान के बाद अब यह चर्चा का विषय बन गया है कि, वरुण गांधी क्या कांग्रेस में जाएंगे? क्या भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी के साथ आएंगे वरुण?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें