फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free Bus Service For Women On Raksha Bandhan In UP: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बहनों को बड़ा तोहफा

Mon, 04 Aug 2025 05:58 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम


रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा देते हुए योगी सरकार ने आठ अगस्त से लेकर दस अगस्त तक महिलाओं का परिवहन निगम की बसों में सफर फ्री कर दिया है। सीएम ने रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 8 अगस्त की सुबह से 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक यूपीएसआरटीसी व नगरीय बस सेवा की बसों में माताओं-बहनों को निःशुल्क यात्रा की घोषणा करने के साथ पर्याप्त मात्रा में बसें संचालित करने को कहा। उन्होंने कहा कि आगामी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकली जाए।

स्कूल, कॉलेजों,डिग्री कॉलेजों व अन्य संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित करें। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य रूप से सभी जगह तिरंगा फहराया जाए तथा राष्ट्रगान गया जाए। हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय अभियान से हर नागरिक को जुड़ना चाहिए। विगत वर्षों में यूपी का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। इस वर्ष प्रदेश में 4.60 करोड़ तिरंगों को फहराया जाना है। आगामी 8 अगस्त तक तिरंगा बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। 9 अगस्त से 12 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, तिरंगा महोत्सव व मेला का आयोजन हो।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें