वृंदावन के पानी गांव एप्रोच मार्ग पर लगे CRPF ट्रेनिंग कैम्प से 12 फीट लंबा अजगर पकड़ा गया। कंपनी कमांडर के मुताबिक पिछले कई दिनों से अजगर को देखने की खबर जवानों ने दी थी और एक दिन तो अजगर जवानों के टेंट के करीब भी पहुंच गया था। जिसके बाद मंगलवार को फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम ने आकर अजगर को पकड़ा।