शनिवार को शाम चार बजे कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को बहुमत साबित करना है। येदियुरप्पा सरकार का ये फ्लोर टेस्ट कई मायनों में न सिर्फ कांग्रेस और बीजेपी की रणनीति पर असर डालेगा बल्कि इसका सीधा असर अगले साल के आम चुनावों पर भी पड़ेगा। ऐसे में हम आपको इतिहास के पन्नों से दिखाते हैं ऐसे पांच ‘फ्लोर टेस्ट’ जिन्होंने भारतीय राजनीति की दिशा को बदल दिया।