साल 2017 का पहला और आखिरी सुपरमून रविवार रात को दिखाई देगा। रविवार रात 9 बजकर 16 मिनट पर चंद्रमा आम पूर्णिमा की तुलना में सात फीसदी बड़ा और 16 प्रतिशत ज्यादा चमकदार होगा। बता दें किसी भी पूर्णिमा को जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है तब उसकी रोशनी धरती पर बहुत ज्यादा होती है और इसे ही सुपरमून कहा जाता है। 2017 में तो सिर्फ एक ही सुपरमून देखने को मिला लेकिन दो और सुपरमून आपका इंतजार कर रहे हैं, पहला 01 जनवरी और दूसरा 31 जनवरी 2018 को नजर आएगा।