गाजियाबाद में इंदिरापुरम के अहिंसा खंड स्थित एग्जोटिका एलिगेंस सोसाइटी के दो फ्लैट्स में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यहां बालकनी में बने पूजा घर के दीये से ये आग लगी और देखते ही देखते एक फ्लैट से दूसरे फ्लैट में ये आग फैल गई। जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की दो गाड़ियों को बुलाया गया। जिसके बाद आग को बुझाया जा सका।