कन्नौज के पीरनपुरवा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग की वजह से आधा दर्जन से अधिक बकरियों की जलकर मौत हो गई जबक एक दर्जन बकरियां जलकर घायल हो गई। पीरनपुरवा निवासी रामकिशन ने बकरियों को रखने के लिए छप्पर का एक घर बनाया हुआ था। मंगलवार देर रात उस घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण दौड़ पड़े। जब तक आग पर काबू पाया तक 22 में नौ बकरियों की मौत हो गई।