मंगलवार शाम को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपनी टीम के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर घिर रही सरकार की ओर से जवाब दिया। वित्त मंत्री ने दावा किया कि भारत की अर्थव्यवस्था का ढांचा मजबूत है और हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ये भी बताया कि पब्लिक सेक्टर के बैंकों को 2.11 लाख करोड़ रुपये का कर्ज देकर उन्हें उबारा जाएगा।